logo

ऑल इंडिया मीडिया संगठन के जिलाध्यक्ष चुनाव में नृपेन कुमार सिंह 44 वोट से चुनाव जीते

अररिया: ऑल इंडिया मीडिया संगठन की अररिया शाखा के जिलाध्यक्ष पद उम्मीदवार नृपेन कुमार सिंह के पक्ष में अधिकाधिक मतदान हेतु सभी मतदाताओं का हार्दिक आभार प्रकट किया है। उल्लेखनीय है कि ऑल इंडिया मीडिया संगठन द्वारा जारी किए गए जिलाध्यक्ष निर्वाचन परिणाम में श्री सिंह को 66 वोट प्राप्त हुए तथा प्रतिद्वंदी अजोय कुमार झा को 22 वोट एवं राम नारायण भारती को 11 वोट प्राप्त हुए हैं। श्री सिंह ने इस विश्वास हेतु सभी साथियों का आभार प्रकट करते हुए बताया कि वे संगठन के नीति व नियमों के अनुसार समुचित योगदान देने का प्रयास करेंगे।

जिलाध्यक्ष के लिए 17 मार्च को वोटिंग हुई थी जिससे अररिया में कुल 99 वोट डालें गए।
श्री सिंह 44 वोट से चुनाव जीत कर ऑल इंडिया मीडिया संगठन अररिया जिलाध्यक्ष बनें।

61
6839 views